बच्चे के सुसु ( PENIS) की बंद खाल कितने दिन में खुलती है।
जब बच्चे छोटे होते हैं तो मां को देख-रेख करना बहुत जरूरी होता है। मां बच्चों के हर एक एक्टिविटी पर नजर रखती है, बच्चा क्या खा रहा है, क्या पी रहा है, कैसे घूम रहा है, कैसे चल रहा है। इन्हीं सब में एक और एक्टिविटी है, बच्चे के सुसु ( PENIS) की बंद खाल का न खुलना।
जब बच्चों की पेनिस की ऊपरी खाल (फोरस्किन) पेनिस के सिर (ग्लान्स) से चिपक जाती है और पीछे नहीं खिंच पाती, तो इसे फिमोसिस (Phimosis) कहा जाता है। यह समस्या नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों में सामान्य होती है, क्योंकि जन्म के समय फोरस्किन प्राकृतिक रूप से ग्लान्स से जुड़ी होती है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, यह खाल धीरे-धीरे अलग हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह समस्या बनी रहती है।
उस पर जो मांस होता है, उसका सही समय से न खुल पाना, तो अक्सर यह सब एक सवाल हमेशा मां को सताती है, कि बच्चे का पेनिस अर्थात उसके पेनिस के ऊपर जो मांस है वह कब खुलेगा। क्या उसका सही समय है? 3 साल पर, 5 साल पर, 7 साल पर, तो इसी की जानकारी आज हम देने वाले हैं।
बच्चों के सुसु (पेनिस) की बंद खाल खुलने की सही उम्र क्या है?
3 साल में बच्चों का पेनिस का जो ऊपरी खाल है, वह नहीं खुलता, हल्की-फुल्की खुलता है, जिससे कि बच्चों के माता-पिता घबरा जाते हैं की पूरी तरह नहीं खुला है, लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है। बच्चों का उम्र जैसा-जैसे बढ़ेगा, वह अपने आप खुलता जाएगा।
जैसे की 4 साल में बच्चे का पेनिस आधा खाल खुलेगी।
5 साल होते-होते कुछ बच्चों का पूरा खाल खुल जाता है, लेकिन कुछ बच्चों का 7 साल से 8 साल तक लग जाते हैं। पूरी खाल खुलने में। 5 साल के बाद जितना भी खाल खुलता है, उसका साफ-सफाई अच्छे से करते रहें। वैसे भी बच्चे की पीवर्टी अर्थात बच्चों की समझ और पेनिस की बढ़त, जिसे पेनिस का बढ़ना कहते हैं, 8 साल के बाद ही सही से बढ़ता है, कभी-कभी कुछ माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि बच्चे का पेनिस बहुत छोटा है, तो यह बात जाननेवाला है की बच्चों का पेनिस 8 साल के बाद ही सही से विकास करता है क्योंकि बच्चे की puberty (तरुणाई) जवानी 8 साल के बाद चालू होती है।
यह बात बच्चों के माता-पिता को अच्छे से समझना चाहिए।
अगर 8 साल के बाद भी बच्चों के पेनिस की अर्थात सूसू करने वाली जगह की ऊपरी खाल नहीं खुलता है, तो आप नजदीकी डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें, कभी-कभी अगर 9-10 साल पर नहीं खुलता है, तो बच्चे के पेनिस से चिपक जाता है, जिसे सर्जरी के थ्रू एक सर्जन उसे खोलता है और खोलने के लायक नहीं होता है तो, ऊपरी खाल को काट दिया जाता है।
बच्चों की पेनिस का सफाई कैसे करें।
5 साल के बाद बच्चे समझदार हो जाते हैं और वह अपने मां से दूर भागते हैं, विशेषतः पेनिस को नहीं छूने देते हैं, इसलिए क्योंकि समझदार हो जाते हैं, बच्चे को मां पिता समझाएं कि वह साफ सफाई करें और जितना पेनिस खुल रहा है, ऊपरी खाल खुल रही है उस पर कोई भी तेल लगाएं जैसे कि घर का सरसों तेल हो या नारियल का तेल हो।
कभी-कभी उस खाल में खुजली होने लगती है। हल्की-फुल्की इंफेक्शन हो जाती है। जब बच्चे गंदगी में रहते हैं और साफ सफाई नहीं करते हैं ऐसी स्थिति में कोई भी एंटी फंगल क्रीम पेनिस को खोल करके लगाए। एक हफ्ते लगाने के बाद धीरे-धीरे बहुत सही हो जाता है, अगर नहीं सही हो तो नजदीकी डॉक्टर से जरूर दिखाएं।
बच्चे के सुसु ( PENIS) की बंद खाल को किस बीमारी से जानते हैं।
बच्चों के सुसु पेनिस की बंद खाल जब चिपक जाती है तो, यह एक तरह की बीमारी भी होती है, लेकिन इसका भी एक निश्चित समय होता है जैसा कि मैं आपके ऊपर बताया है। इसे हम फिमोसिस नाम से जानते हैं, और इसका इलाज जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इसका कारण और लक्षण और इलाज क्या है।
फिमोसिस के लक्षण:
फोरस्किन का पीछे न खिंच पाना
पेशाब करते समय दर्द या जलन
फोरस्किन के सिर पर सूजन या लालिमा
संक्रमण के लक्षण जैसे मवाद आना या बदबू
फिमोसिस के कारण:
जन्मजात (प्राकृतिक रूप से)
संक्रमण (बालानाइटिस)
बार-बार फोरस्किन को खींचने की कोशिश से जलन या चोट
उपचार:
सौम्यता से सफाई – हल्के गुनगुने पानी से साफ करना।
स्टेरॉयड क्रीम – डॉक्टर की सलाह से स्टेरॉयड क्रीम लगाने से सूजन और खिचाव में सुधार हो सकता है।
Candid B Cream, Lobate GM Cream, Panderm+ Cream
इन सब में से कोई भी एक क्रीम मिल जाए तो आप लगा करके कुछ दिन देखें धीरे-धीरे आराम मिल जाती है।
सर्जरी (Circumcision) – यदि फिमोसिस गंभीर हो या संक्रमण बार-बार हो रहा हो, तो खतना (सर्कमसिशन) की सलाह दी जा सकती है।
अगर बच्चा पेशाब करने में कठिनाई महसूस कर रहा हो या सूजन और दर्द बढ़ रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
0 Comments